आगरा: शास्त्रीपुरम के इंडस्ट्रियल एरिया में बनी दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचा फायर विभाग
थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्रीपुरम के इंडस्ट्रियल एरिया में बनी एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह घटना मंगलवार दोपहर की बताई गई है। फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास में जुटा हुआ है।