आगरा: मेहताब बाग पर हिंदूवादियों ने शाहजहाँ के उर्स के विरोध में ताजमहल का गंगाजल से किया शुद्धिकरण,उर्स को बताया अवैध
ताजमहल में शाहजहाँ के उर्स से गुस्साए अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मेहताब बाग स्थित ग्यारह सीढ़ी पार्क से ताजमहल पर सांकेतिक रूप से गंगाजल डालकर शुद्धिकरण किया। इस अवसर पर हिंदूवादियों ने महामृत्युंजय जाप भी किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि ताजमहल में प्रत्येक वर्ष शाहजहाँ का उर्स मनाया जाता हैं। जिसका हिंदूवादी विरोध करते हैं।