बड़ौद: बड़ौद में 30 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय के निर्माण पर, नगर परिषद ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया
नगर में स्वीकृत नवीन 30 बिस्तरीय चिकित्सालय को नगर सीमा से दूर स्थापित किए जाने के विरोध में नगर परिषद बड़ौद की साधारण सम्मेलन बैठक में निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।नगर परिषद कार्यालय से शुक्रवार दोपहर 1 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नगर परिषद में आयोजित बैठक में पार्षदों एवं सदस्यों ने अस्पताल को नगर सीमा के भीतर या नगर के समीप उपयुक्त स्