बागपत: चांदीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
शुक्रवार को करीब साढे 11 बजे को चांदीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल बागपत में भर्ती कराया, जहां पर महिला का उपचार चल रहा है।