मड़ियाहू: यादव नगर बाजार में ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर, चार लोग घायल
रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार में ऑटो रिक्शा और बाइक मे टक्कर हो गई. जिसमे चार लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब गधौंना गाँव निवासी बाइक सवार अरविंद मिश्रा अचानक हाईवे पर आ गए, जिससे ऑटो पलट गया। घायलों में अच्छे लाल शर्मा, उनकी पत्नी सुधा शर्मा, बेटा सनी शर्मा और अरविंद मिश्रा शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.