मड़ियाहू: रमईपुर गांव में मुंबई से लौटे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के गोपालापुर स्थित रमईपुर गांव में मुंबई से लौटे अजय तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को परिवार संग गांव पहुंचे अजय मंगलवार सुबह मृत पाए गए। पोस्टमॉर्टम को लेकर परिजनों में विवाद होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। परिजनों के अनुसार, अजय के पिता शिवसागर की 20 साल पहले मौत हुई थी.