मड़ियाहू: अकरा गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम
रामपुर थाना क्षेत्र के अकरा गांव के पास हुई सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय प्रीतेश पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रीतेश को जिला अस्पताल के रेफर के बाद वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.