Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 16.07.2026 आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) हेतु आंकड़ों के संकलन से संबंधित क्षेत्र पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन सूर्यगढ़ा प्रखंड के क्षेत्र पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षक श्री राधे श्याम कुमार एवं प्रशिक्षक श्री रवि चौधरी द्वारा विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं, डेटा संकलन की प्रक्रिया, उसकी शुद्धता एवं समयबद्ध अपलोडिंग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी नामित क्षेत्रीय कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक ग्रहण करें तथा प्रशिक्षण के दौरान दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है, अतः आंकड़ों के संग्रहण में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। सभी कर्मियों को शून्य त्रुटि के साथ डेटा संकलन करते हुए उसकी समीक्षा कर निर्धारित पोर्टल पर समय पर अपलोड करना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि प्रशिक्षण या कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होती है, तो संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षकों से संपर्क कर उसका समाधान प्राप्त करें। विशेष परिस्थितियों में जिला पदाधिकारी से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री राम विनोद प्रसाद यादव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री पिंटू कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

26 views | Lakhisarai, Bihar | Jul 16, 2026

MORE NEWS

*प्रेस विज्ञप्ति* 
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय,लख़ीसराय।*

*दिनांक-16 जुलाई 2026* 

*ऊर्जा सचिव ने किया कजरा सौर परियोजना एवं ग्रिड उपकेंद्र मोकामा का निरीक्षण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा ।*  

 
*परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन, एसओपी अनुपालन, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति, राजस्व संग्रहण में तेजी तथा जले हुए ट्रांसफार्मरों के समयबद्ध प्रतिस्थापन के दिए निर्देश ।*

पटना। ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड श्री अजय यादव (भा.प्र.से.) ने गुरुवार को लखीसराय स्थित कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने लखीसराय अतिथि गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना,  विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजस्व संग्रहण, उपभोक्ता सेवाओं तथा विभिन्न विद्युत योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। तत्पश्चात उन्होंने 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र मोकामा का निरीक्षण कर इसकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

ऊर्जा सचिव ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए बताया कि परियोजना के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक वाणिज्यिक संचालन प्रारंभ हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 मेगावाट सौर ऊर्जा एवं 241 मेगावाट-आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर द्वितीय चरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कजरा परियोजना की कुल क्षमता 301 मेगावाट सौर ऊर्जा एवं 523 मेगावाट-आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की है। इसके प्रथम चरण में 185 मेगावाट सौर ऊर्जा एवं 282 मेगावाट-आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता का वाणिज्यिक संचालन 26 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है। यह परियोजना देश की सबसे बड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में से एक है। इससे पीक डिमांड के दौरान ग्रिड की स्थिरता बढ़ेगी तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के माध्यम से सूर्यास्त के बाद भी लगभग चार घंटे  विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

लखीसराय अतिथि गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में पीएम सूर्य घर, राजस्व संग्रहण, उपभोक्ता सेवाओं, विद्युत आपूर्ति एवं विभिन्न विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण, लाभार्थियों के नियमित स्थलीय निरीक्षण, जले हुए ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय के अंदर बदलने, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने, बिजली बिल का समय पर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने तथा राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

साथ ही गड़ीरामपुर (मुंगेर), अशोकधाम एवं बन्नू बगीचा (लखीसराय) की निर्माणाधीन 33/11 kV विद्युत उपकेंद्र परियोजनाओं सहित सभी योजनाओं का कार्य नवंबर 2026 तक निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत सेवाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा सभी विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत ऊर्जा सचिव ने 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र मोकामा का निरीक्षण कर ग्रिड की कार्यप्रणाली, विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता, अनुरक्षण व्यवस्था तथा तकनीकी सुधारों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ग्रिड की दक्षता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रतिदिन SOP रजिस्टर संधारित करने तथा संचालन एवं अनुरक्षण संबंधी सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन तथा विद्युत वितरण कंपनियों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*प्रेस विज्ञप्ति* *जिला जनसम्पर्क कार्यालय,लख़ीसराय।* *दिनांक-16 जुलाई 2026* *ऊर्जा सचिव ने किया कजरा सौर परियोजना एवं ग्रिड उपकेंद्र मोकामा का निरीक्षण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा ।* *परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन, एसओपी अनुपालन, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति, राजस्व संग्रहण में तेजी तथा जले हुए ट्रांसफार्मरों के समयबद्ध प्रतिस्थापन के दिए निर्देश ।* पटना। ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड श्री अजय यादव (भा.प्र.से.) ने गुरुवार को लखीसराय स्थित कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने लखीसराय अतिथि गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजस्व संग्रहण, उपभोक्ता सेवाओं तथा विभिन्न विद्युत योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। तत्पश्चात उन्होंने 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र मोकामा का निरीक्षण कर इसकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। ऊर्जा सचिव ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए बताया कि परियोजना के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक वाणिज्यिक संचालन प्रारंभ हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 मेगावाट सौर ऊर्जा एवं 241 मेगावाट-आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर द्वितीय चरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कजरा परियोजना की कुल क्षमता 301 मेगावाट सौर ऊर्जा एवं 523 मेगावाट-आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की है। इसके प्रथम चरण में 185 मेगावाट सौर ऊर्जा एवं 282 मेगावाट-आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता का वाणिज्यिक संचालन 26 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है। यह परियोजना देश की सबसे बड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में से एक है। इससे पीक डिमांड के दौरान ग्रिड की स्थिरता बढ़ेगी तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के माध्यम से सूर्यास्त के बाद भी लगभग चार घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। लखीसराय अतिथि गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में पीएम सूर्य घर, राजस्व संग्रहण, उपभोक्ता सेवाओं, विद्युत आपूर्ति एवं विभिन्न विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण, लाभार्थियों के नियमित स्थलीय निरीक्षण, जले हुए ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय के अंदर बदलने, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने, बिजली बिल का समय पर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने तथा राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही गड़ीरामपुर (मुंगेर), अशोकधाम एवं बन्नू बगीचा (लखीसराय) की निर्माणाधीन 33/11 kV विद्युत उपकेंद्र परियोजनाओं सहित सभी योजनाओं का कार्य नवंबर 2026 तक निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत सेवाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा सभी विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत ऊर्जा सचिव ने 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र मोकामा का निरीक्षण कर ग्रिड की कार्यप्रणाली, विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता, अनुरक्षण व्यवस्था तथा तकनीकी सुधारों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ग्रिड की दक्षता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रतिदिन SOP रजिस्टर संधारित करने तथा संचालन एवं अनुरक्षण संबंधी सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन तथा विद्युत वितरण कंपनियों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 16, 2026

12 वर्षीय छात्र की खेत में बिछे बिजली के तार की चपेट में मौ/त, हा*दसा या ह*त्या? परिजनों के आरोप से मामले ने लिया नया मोड़।
 #Lakhisarai #Chanan #BreakingNews #PoliceInvestigation #AccidentOrMurder #BiharPolice #ElectricShock  #स्वजनसमाचार

12 वर्षीय छात्र की खेत में बिछे बिजली के तार की चपेट में मौ/त, हा*दसा या ह*त्या? परिजनों के आरोप से मामले ने लिया नया मोड़। #Lakhisarai #Chanan #BreakingNews #PoliceInvestigation #AccidentOrMurder #BiharPolice #ElectricShock #स्वजनसमाचार

Surajgarha, Lakhisarai | Jul 16, 2026

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव (व्यवसायिक प्रकोष्ठ) लक्ष्मण कुमार साहू के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार के बाद सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव स्वर्गीय साहू के आवास लखीसराय पहुंचे,जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
 #Tribute#लक्ष्मण_कुमार_साहू #RJD #राजद #प्रह्लाद_यादव #सूर्यगढ़ा #लखीसराय #बिहार #OmShanti #RestInPeace #अंतिम_श्रद्धांजलि #शोक_संवेदना #ईश्वर_दिवंगत_आत्मा_कोकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नम आंखों से अंतिम दर्शन किए।
इस दौरान पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस अपूरणीय क्षति को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय_शांति_दे

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव (व्यवसायिक प्रकोष्ठ) लक्ष्मण कुमार साहू के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार के बाद सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव स्वर्गीय साहू के आवास लखीसराय पहुंचे,जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। #Tribute#लक्ष्मण_कुमार_साहू #RJD #राजद #प्रह्लाद_यादव #सूर्यगढ़ा #लखीसराय #बिहार #OmShanti #RestInPeace #अंतिम_श्रद्धांजलि #शोक_संवेदना #ईश्वर_दिवंगत_आत्मा_कोकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नम आंखों से अंतिम दर्शन किए। इस दौरान पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस अपूरणीय क्षति को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय_शांति_दे

Surajgarha, Lakhisarai | Jul 15, 2026