बानसूर: राजकीय कॉलेज में प्रवेशोत्सव, नए छात्रों का तिलक कर किया गया स्वागत
Bansur, Alwar | Jul 1, 2026 बानसूर। राजकीय कॉलेज में अकादमिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने नए छात्रों का स्वागत किया और विज्ञान संकाय में प्रवेश लेने वालों को बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई।