कोंडागांव: जिले के 1 लाख 42 हजार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का मिला पहला किश्त
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष बनाने के लिए महतारी वंदन सम्मेलन में PM नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की पहली किश्त का अंतरण महिलाओं के खातों में किया। जिसके तहत जिले की 01 लाख 42 हजार महिलाओं के खाते में 1000 रुपये की राशि का अंतरण किया गया हैं।