लोहरदगा: लोहरदगा कुडू मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर, पुलिस ने ट्रैक्टर व बाइक ज़ब्त की
लोहरदगा कूड़ु मुख्य सड़क के मन्हों चौक के समीप में शनिवार को शाम करीब पौने 6 बजे बाइक औऱ ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान लोहरदगा करचा टोली निवासी अकरम अंसारी पिता सगीर अंसारी के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल लोहरदगा करचा टोली निवासी रेयाजुल अंसारी उर्फ राजू पिता मोतालिब हैं। घटना के बाद