कुरडेग: सिमडेगा उपायुक्त ने ज़िला वासियों से 2027 की जनगणना में सहयोग करने की अपील की
Kurdeg, Simdega | May 12, 2026 सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह के द्वारा मंगलवार को 4:00 बजे जिला वासियों को जनगणना 2027 को लेकर अपील किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की यह जनगणना प्रक्रिया स्वगणना के तहत ऑनलाइन पोर्टल खुल गई है ।जिसमें लोग अपनी मकान से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी स्वेक्षा से भर सकते हैं ।उन्होंने अपील किया है कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना में सहयोग करें।