भदोही: सर्रोई में बाइक पर बैठी महिला से बदमाशों ने की छिनैती, भाई ने साहस दिखाकर बदमाश को दबोचा
भदोही कोतवाली क्षेत्र के औराई रोड मोरवा पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक चलती बाइक से महिला का पर्स छिनकर भागने लगे। बाइक चला रहे महिला के भाई ने साहस दिखाते हुए बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। रजपुरा कॉलोनी के पास बदमाशों की बाइक लड़खड़ाने के कारण एक बदमाश को बाइक के साथ पकड़ लिया। लोगों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।