लखीसराय: रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के बिल्लो महादलित टोला बस्ती में पेंटिंग और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया
महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के तहत पेंटिंग सह जागरूकता अभियान गुरुवार की दोपहर 2:30 पर रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के बिल्लो गांव के महादलित टोला में घरेलू हिंसा बाल विवाह लैंगिक भेदभाव इत्यादि विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।