जांजगीर: मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 16 से 27 जून तक आयोजित होने वाले शाला प्रवेश उत्सव में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखा है। उन्होंने अभियान को जनआंदोलन बनाने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से स्कूलों में पहुंचकर नए विद्यार्थियों के नामांकन।