जलालाबाद: जलालाबाद में बीच सड़क बस रोकने से मना करने पर चालक को पीटा, कपड़े फाड़े; वीडियो हुआ वायरल
जलालाबाद (शाहजहाँपुर)। नगर के डाक बंगले के पास रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चालक तौहीद खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह फर्रुखाबाद से शाहजहाँपुर जा रही रोडवेज बस चला रहे थे। रास्ते में एक यात्री ने बीच सड़क बस रोककर उतरने की जिद की, तभी ड्राइवर के साथ मारपीट की गई.