नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के बाद उदयपुर में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर अपनी सियासी ताकत का दम दिखाया। परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।
शहर के अलग-अलग वार्डों में ढोल-नगाड़े बजे, आतिशबाजी हुई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। भाजपा समर्थक जीत के नारों के साथ जश्न मनाते नजर आए।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के भरोसे की जीत बताया। अब चुनाव परिणामों के बाद उदयपुर की राजनीति में नई तस्वीर सामने आई है।
Girwa, Udaipur | Sep 14, 2026