बबेरू: कमासिन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल छीनकर भागने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद
Baberu, Banda | Aug 29, 2026 बाँदा पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कमासिन थाना पुलिस के द्वारा मोटरसाइकिल छीनकर फरार हुए एक शातिर एवं हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट,चोरी,लूट,हत्या के प्रयास,धोखाधडी सहित कई मुकदमा दर्ज है।