सरीला: हरसुंडी में बारिश से कच्चे मकान गिरे, दबकर बकरी की मौत, दीवार गिरने से ग्रामीण बाल-बाल बचे, गृहस्थी का सामान भी हुआ खराब
सरीला तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से कच्चे मकानों पर आफत आ गई है। अलग-अलग गांवों में कच्चे मकान और दीवारें गिरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया। सरीला तहसील के हरसुंडी गांव में मकान गिरने से मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई, जबकि पशुपालक बाल-बाल बच गया।