कासगंज: कावड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर कोतवाली कासगंज पुलिस ने शहर में किया गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा
कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चंद्र ने पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजार, घंटाघर, सर्राफा बाजार, गांधी मूर्ति, गंदा नाला एवं बस स्टैंड क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर नजर रखी गई तथा व्यापारियों से बातचीत की।