तालबेहट: जख़ौरा कस्बे के नदीपुरा मोहल्ले में पशुओं के चारे में लगी भीषण आग, मोहल्ले वासियों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
जखौरा कस्बे के नदीपुरा मोहल्ले में पशुओं के चारे में अचानक रात्रि में लगी भीषण आग, मचा ह्ड़कंप मोहल्ले वासियों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया है, उक्त मामले में पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया पशुओं का चारा जलकर खाक हो गया,जिससे पीड़ित परिवार बहुत परेशान है।