बाबई: मानागांव पिकअप चालक फरियादी को मारी टक्कर फरियादी को आई चोट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक फरियादी परमसुख पिता राजाराम ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई की मानागांव में पिकअप क्रमांक MP09 GF5358 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए फरियादी को टक्कर मार दी हादसे में फरियादी के सर और पैर में चोट आई पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ 279,337 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।