बाबई: माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय मे छात्राओ ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने को नुक्कड़ नाटक का किया अयोजन
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश पर जिले में लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है। उसी क्रम में बुधवार को माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं के द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।