बाबई: आंचलखेड़ा,समोन,गनेरा के मतदान केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने अधिकारियों को दिए निर्देश
मंगलवार को माखननगर के ग्राम आंचलखेड़ा,समोन और गनेरा के मतदान केदो का कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम आंचलखेड़ा के मतदान केंद्र क्रमांक 91,92,93 समोन के मतदान केंद्र 61,62 गनेरा के मतदान केंद्र क्रमांक 17,18 का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया।