बाबई: माखननगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
बुधवार को माखननगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें थाना प्रभारी, तहसीलदार, सीएमओ सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी त्योहार पर कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। बताया गया कि आचार संहिता के चलते ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे प्रतिबंध रहेगा।