बाबई: माखननगर तहसील कार्यालय में प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई आचार संहिता लागू होने के कारण हुई स्थगित
लोकसभा निर्वाचन 2024 की आचार संहिता लागू होने के कारण माखननगर तहसील कार्यालय में प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। सोमवार को उक्त जानकारी नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के द्वारा दी गई। अब माखननगर तहसील कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित नहीं होगी।