भभुआ: मकसी जंगल के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 27, 2024 मकसी जंगल के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जो अधौरा थाना क्षेत्र के रौता गांव निवासी पृथ्वी नाथ यादव के 14 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि किशोर अधौरा से बाजार कर अपने घर के लिए बाइक से लौट रहा था। तभी मकसी जंगल के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।