भभुआ: देवरजी खुर्द गांव में मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक युवक घायल,सदर मे इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 27, 2024 देवरजी खुर्द गांव में मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जो भभुआ थाना क्षेत्र के महेसूआ गांव निवासी अकलू बिन्द के 20 वर्षीय पुत्र छोटू बिन्द बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक देवरजी खुर्द गांव के तालाब में मछली मार रहा था। तभी दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट में घायल हो गया है।