मुंगावली: साजन मऊ कला से 31 वर्षीय विवाहिता लापता, सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
साजन मऊ कला गांव से एक 31 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार साजन मऊ कला निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को शाम लगभग 7 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे घर से उसकी 31 वर्षीय पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है जो बापस घर नहीं आई।