परिहार: बेतहा उर्दू स्कूल में मिड-डे मील में गड़बड़ी, कार्रवाई की सिफ़ारिश
परिहार प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेतहा उर्दू में मध्याह्न भोजन योजना में गंभीर अनियमितताएं जांच में सामने आई हैं। शिकायत के बाद हुई जांच में उपस्थिति, खाद्यान्न और भुगतान में गड़बड़ी पाई गई। 162 नामांकित छात्रों के मुकाबले 79 की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर 74 बच्चे ही मिले। खाद्यान्न पंजी और भौतिक स्टॉक में करीब 25 किलो का अंतर पाया गया। ग्रामीणों ने मे