धर्मनगरी हरिद्वार में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सिद्धपीठ मां मनसा देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पहाड़ों पर विराजमान मां मनसा देवी के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद ले रहे हैं।
मंदिर में आरती के दौरान श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन नजर आए। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है, वहीं घरों में भी कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक चलने वाले पूजा-पाठ की शुरुआत हो गई है।
पंडित गणेश जोशी ने बताया कि मां भगवती मनसा देवी के नाम की तरह ही उनका काम भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करना है। जो भी दुखी भक्त अपनी प्रार्थना लेकर मां के दरबार में आता है, वह अपने दुख दूर होने और मनोकामना पूरी होने की कामना करता है।
नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है और मां के प्रति भक्तों की अटूट आस्था देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।
मां लक्ष्मी से धन-समृद्धि और मां सरस्वती से बुद्धि एवं ज्ञान की कामना की जाती है। श्रद्धा और विश्वास के साथ मां के दरबार में पूजा करने वाले भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
#हरिद्वार #मांमनसादेवी #मनसादेवीमंदिर #शारदीयनवरात्रि #नवरात्रि2026 #जयमातादी #मांदुर्गा #मांशैलपुत्री #नवरात्रिस्पेशल #हरिद्वारन्यूज #HaridwarNews #MansaDeviTemple #Navratri2026 #JaiMataDi #MaaDurga #NavratriSpecial #UttarakhandNews #धर्मनगरीहरिद्वार #सनातनधर्म #भक्तिऔरआस्था #माताकेदर्शन #नवरात्रिपर्व #मंदिरदर्शन #CitySpecialNews #ViralNews #TrendingNews