रूपवास: रूपबास में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मुआवजे और खरीद शुरू करने की मांग की
क्षेत्र में हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि, बारिश और अंधड़ से रबी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई गांवों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। किसानों का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी विभाग ने फसल नुकसान का सर्वे शुरू नहीं किया।