अनूपपुर: सरकारी योजनाओं से श्रमिकों के जीवन में आ रही खुशहाली, शिक्षा, इलाज और आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध
प्रदेश सरकार पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ दे रही है। श्रमिकों को इलाज, विवाह, आवास और बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। “श्री” और “श्रमणा” अभियान के तहत श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें विभिन्न सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।