कटेया: कटेया थाना क्षेत्र के दुहौना पुल के समीप नहर में मिला महिला का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
गोपालगंज कटेया थाना क्षेत्र के दुहौना पुल के समीप बुधवार को शाम 5 बजे नहर से एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कटेया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर