गढ़मुक्तेश्वर: आगामी गंगा दशहरा को सकुशल संपन्न कराने की दृष्टिगत आईजी ने एसपी के साथ बृजघाट का भ्रमण कर तैयारियो का जायजा लिया।
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट का पुलिस महानिरीक्षक मेरठ ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ भ्रमण व पैदल गस्त कर तैयारी का जायजा लिया गया। इसके साथ ही यातायात एवं रूट व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।