नावकोठी: राधा देवी कन्या मिडिल स्कूल, नावकोठी से अज्ञात चोरों ने चुराए आधा दर्जन पंखे, पुलिस जांच में जुटी
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित राधा देवी कन्या मिडिल स्कूल में अज्ञात चोरों ने सीलिंग फैन की चोरी कर ली है। प्रधानाध्यापक विभाकर कुमार ने लिखित आवेदन देकर थाना में बताया है कि वर्ग प्रथम के दो पंखे तथा वर्ग 6 के चार पंखे अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात प्रारंभ कर दिया है।