पिपरा: हरिहरगंज जिप सदस्य मंजू देवी ने दीप प्रज्वलित कर श्रीराम कथा का शुभारंभ किया, सुल्तानी गांव भक्तिमय
Pipra, Palamu | Oct 19, 2026 हरिहरगंज प्रखंड के सुल्तानी गांव में नवयुवक समिति के तत्वावधान में रविवार की रात श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। नवरात्र के अष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मंजू देवी ने दीप प्रज्वलित कर एवं आरती कर किया। इससे पूर्व समिति की ओर से जिप सदस्य मंजू देवी और समाजसेवी राजेश राम सहित अन्य अतिथियों को फूल-माला देकर सम्मानित किया