कासगंज: कासगंज तहसील में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और बिजली व्यवस्था की अव्यवस्थाओं को लेकर किया प्रदर्शन
यह प्रदर्शन सोमवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में किया गया। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सभी कांग्रेस कार्यक्रता शहर के गांधी मूर्ति कांग्रेस कार्यालय से अपने अपने हाथों में झंडे वैनर पोस्टर लेकर सड़कों पर महंगाई के विरोध में नारेवाजि करते हुए निकले। और तहसील पर प्रदर्शन कर महंगाई को रोकने के लिए ज्ञापन दिया।