बक्सर: बक्सर एमवी कॉलेज के तीन विभागों को मिले नए अध्यक्ष, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगी नई ऊंचाई
Buxar, Buxar | Jul 31, 2026 एमवी कॉलेज में विश्वविद्यालय के नियमों के तहत रोटेशन प्रणाली से तीन विभागों में नए विभागाध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया।अधिसूचना के अनुसार दर्शनशास्त्र विभाग का दायित्व डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय को अगले तीन वर्षों के लिए सौंपा गया। इसी क्रम में भौतिक विज्ञान विभाग में डॉ. अमन कुमार सिंह और संस्कृत विभाग में डॉ. ओम प्रकाश आर्य को विभागा अध्यक्ष बनाया गया है।