एत्मादपुर: सतीनगर में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में 'गाँव चलो अभियान' और मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
Etmadpur, Agra | Apr 12, 2026 सतीनगर में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में “गाँव चलो अभियान” के तहत मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गांवों में जनसंपर्क बढ़ाना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।