गोरखपुर: 2 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी, पीड़ित ने सीबीआई जांच की मांग उठाई
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के भगवानपुर निवासी भानु प्रताप पांडेय ने अपने साथ हुई 2 करोड़ 11 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि जमीन के मुआवजे की रकम ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर झांसा देकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा ली। पीड़ित का कहना है कि अप्रैल 2024 में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक संतोषजनक कार्रवाई न