स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद में डॉक्टर विहीन आयुष औषधालय, मरीज़ परेशान, एक साल से कंपाउंडर के भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था
स्लीमनाबाद स्थित आयुष औषधालय पिछले लगभग एक वर्ष से बिना चिकित्सक के संचालित हो रहा है। डॉक्टर का स्थानांतरण होने के बाद अब तक नई पदस्थापना नहीं होने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल की व्यवस्था फिलहाल कंपाउंडर के भरोसे चल रही है, जिससे मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा