गोवर्धन: बरसाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शातिर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
मिली जानकारी के अनुसार थाना बरसाना पुलिस क्षेत्र में मुस्तैदी से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ऊँचागाँव पहाड़ियों की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। घेराबंदी कर जब पुलिस ने उसे दबोचा, तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ पकड़े गए अभियुक्त की पहचान बिहारीलाल के रूप में हुई है