दरभंगा: पानी से भरे गड्ढे से 13 वर्षीय किशोर का शव बरामद, गुमशुदगी के बाद हुई पहचान , दरभंगा डीएमसीएच में हुआ विशेष पोस्टमार्टम
मधुबनी जिला अरेर थाना क्षेत्र के एकतारा गांव मे सोमवार को पानी से भरे नहरनुमा गड्ढे से 13 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से इलाके मे सनसनी फैल गई। खेत में घास काटने गए स्थानीय लोगों को तेज दुर्गंध आने पर गड्ढे में शव होने की आशंका हुई। इसकी सूचना अरेर थाना पुलिस को दी गई। इस संबंध में मौजूद लोगों ने DMCH के पोस्टमार्टम परिसर में मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे दी।