भीलवाड़ा: पूर्व उपखण्ड अधिकारी मांडल का ए.पी.ओ आदेश तुरंत निरस्त कर, पुनः उपखण्ड अधिकारी माण्डल के पद पर नियुक्त करने की मांग
पूर्व उपखण्ड अधिकारी मांडल का ए.पी.ओ आदेश तुरंत निरस्त कर पुनः उपखण्ड अधिकारी माण्डल के पद पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर सर्व ब्राह्मण एवं सिखवाल समाज ने सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।