गाज़ियाबाद: नंदग्राम थाना पुलिस ने भीम आर्मी के किशन जाटव पर दर्ज किया मुकदमा, राम मंदिर तोड़ने के लिए उकसाई थी भीड़
गाजियाबाद की नंदग्राम थाना पुलिस ने भीम आर्मी से जुड़े किशन जाटव नामक व्यक्ति के खिलाफ माहौल भड़काने का रविवार को मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, किशन जाटव ने श्रीराम और मंदिरों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। राम मंदिर तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।