सावन की अंतिम सोमवारी पर अरेराज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर मोतिहारी के अरेराज स्थित ऐतिहासिक बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारों से गूंज उठा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं।।।।।।।।।
#motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice
Patna Rural, Patna | Aug 24, 2026