पकड़ीदयाल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, में प्रधानाध्यापक रणजीत कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में बाल संसद एवं मीना मंच का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर चयन किया गया। बाल संसद में शुड़िया कुमारी को प्रधानमंत्री तथा लक्ष्मण कुमार को उप-प्रधानमंत्री चुना गया।