जौनपुर: शुक्रवार को हुई बैठक में तय हुआ, 15 नवंबर को देव दीपावली, एक दिन पूर्व कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का आगमन
जौनपुर के शीतला चौकियां धाम में 15 नवंबर को भव्य देव दीपावली का आयोजन होने जा रहा है। मां का दरबार व सरोवर 51 हज़ार दीपो व झालरो से जगमग होगा। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया हैं जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। देव दीपावली के एक दिन पहले 14 नवंबर को कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का आगमन होगा।