जौनपुर: जिले में छठ महापर्व के आखिरी दिन व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
जौनपुर में छठ महापर्व का शुक्रवार की सुबह पांच बजने के आसपास उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया गया। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया।आपको बतादे की बिहार का प्रसिद्ध डाला छठ का पर्व पूर्वांचल में भी बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।